भारत महापरिवार पार्टी में आपका स्वागत है
BMP PartyBMP PartyBMP Party

हमारी विशेषता

  • Home
  • हमारी विशेषता

हमारी पार्टी जातिगत/धर्म गत भावनाओं से ऊपर उठकर केवल योग्यता मानकों के आधार पर पदाधिकारी और उम्मीदवार बनाएगी। इसलिए पार्टी ने इस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली को विकसित किया है।

पारदर्शी सदस्यता नीति : हमने ऑनलाइन सदस्यता प्रणाली को विकसित किया है। जिसके अंतर्गत हमने हर सदस्य को एक प्रोफाइल दिया है। जिसके द्वारा हम और स्वयं सदस्य के हर गति विधि को मॉनिटर कर सकता है। जैसे : जब कोई सदस्य अपने सोशल रिफरल द्वारा अन्य सदस्य को जोड़ता है, तो उसके द्वारा कितने सदस्य बने, वह देख सकता है। अपने सभी सामाजिक गतिविधियों को प्रोफाइल में जोड़ सकता है।

सक्रिय सदस्यता की योग्यता : हमने सक्रिय सदस्यता के मानक को स्पष्ट किया है। उदाहरण के लिए बूथ और वार्ड स्तर के सक्रिय सदस्य की योग्यता २५ सदस्य जोड़ने पर प्राप्त होती है। उसी प्रकार ब्लॉक स्तर के लिए ५१ सदस्य होने पर प्राप्त होगा। विधानसभा और नगरपालिका स्तर पर ६१ सदस्य होने पर प्राप्त होगा। जिला स्तर पर 100 सदस्य और प्रदेश स्तर पर २०० सदस्य जोड़ने पर सक्रिय सदस्यता प्राप्त होगा।

सदस्य को ऑनलाइन जोड़ने के लिए दो विकल्प दिए है :
पहला: हमारी वेबसाइट द्वारा जो भारत का नागरिक है और जिसकी उम्र १८ वर्ष है। वह प्राइमरी सदस्य बन सकता है। सदस्य को उसके प्रोफाइल पर रेफरल लिंक प्राप्त होगा। जिसके द्वारा वह सदस्य जोड़ सकता है।
दूसरा: एक बार में ही सक्रिय सदस्यता का कुल शुल्क जमा करके सक्रिय सदस्य की सूची में आ सकते है। लेकिन सक्रिय सदस्यता तभी मानी जाएगी, जब सदस्यता का कोरम पूरा होगा। इसके लिए सक्रिय सदस्यता का भुगतान अपने वॉलेट में जोड़ सकते है और रिफरल भेजकर सदस्य बना सकते है। इस रिफरल द्वारा बने सदस्य को आप अपने वॉलेट से पेड कर सकते है।

पारदर्शी पदाधिकारी नीति : कोई भी सक्रिय सदस्य पदाधिकारी पद के लिए अपने अनुमोदन हमें भेज सकता है। शर्त सिर्फ इतना है कि उस क्षेत्र में ५ सक्रिय सदस्य होने चाहिए। सक्रिय सदस्यता का कोरम जिस क्षेत्र में पूरा होगा। वहां का सक्रिय सदस्य, जिसने सबसे अधिक सदस्य जोड़े है, वह प्रभारी या अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन अनुमोदन भेज सकता है।

सभी पदाधिकारियों की योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकतम सदस्यता के साथ उच्च योग्यता-धरी को ही प्रभारी या अध्यक्ष पद का अनुमोदन स्वीकार किया जायेगा। इसी प्रकार अध्यक्ष को यह अधिकार प्रदान किया जायेगा कि वह अधिकतम सदस्यता क्रम के आधार पर उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोष-सचिव, मीडिया प्रभारी, जिला संरक्षक, पद को स्वीकृति कर सकता है।

उम्मीदवार चयन नीति : हमारी पार्टी केंद्रीय स्तर पर चयन मंडल का गठन करेगी। जो सदस्य की योग्यता के आधार पर प्रतिनिधि-मंडल में रखेगी। पार्टी अभी शुरुआत के समय में एक आवेदन जारी करेगी। जिसमे ग्राम प्रधान से लेकर संसद सदस्य तक के उम्मीदवार अपनी क्षमतानुसार आवेदन कर सकेंगे। जो सदस्यता और योग्यता मनको को पूरा करता है, उसे पार्टी उम्मीदवार बनाएगी।

जैसा हमने कहा है कि हम समस्याओं के समाधान ढ़ूँढ़ने और उसपर काम करने के संकल्प के साथ काम कर रहे है। इसलिए हम सभी सदस्यों और उम्मीदवारों से यह आशा भी करते है की व्यर्थ की टिप्पणी न करे अगर आपके क्षेत्र में कोई समस्या है तो उसका विकल्प ढूढ़े और हमें भेजे, जनता के समक्ष रखे, और सरकार को अवगत कराये। हम राजनीति को एक नई दिशा देने की पहल करने जा रहे है। हम चाहते है की उसका आप पालन करे। क्योंकि समाधान से ही विकास संभव है। समाधान गिनने और केवल आलोचना करने से विकास संभव नहीं हो सकता। जैसा की वर्तमान में हो रहा है।

आपको बताना चाहता हूँ कि पार्टी देश के विभिन्न मामलों ( जैसेः शिक्षा और साक्षरता, स्वास्थ्य और परिवार, कृषि और किसान, रक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, वन और जलवायु परिवर्तन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, विद्युत, रेल, सड़क परिवहन और राजमार्ग, ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु उर्जा रसायन और उर्वरकए नागरिक उड्डयनए वाणिज्य एवं उद्योग, संचार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक कॉर्पोरेट, संस्कृति, पृथ्वी विज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, विदेश, वित, खाद्य, प्रसंस्करण उद्योग, कल्याण, क्रामिक, लोक शिकायत और पेंशन, नौवहन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अंतरिक्ष, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, महिला एवं बाल विकास, युवा मामले और खेल, ग्रामीण एवं शहरी विकास आदि मामलों हेतु एक विशेषज्ञों की एक टीम दल बनायेगी। जो अपने अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ होगें साथ ही आधुनिक तकनीकि प्रणाली पर कार्य करेगी। इनमें से कुछ मामलों के लिए मैनें रिसर्च के आधार पर आधुनिक तकनिकि से युक्त प्रणाली बनायी जा चुकी है। जो आपको पार्टी साइट से साझा किया है।

Home
Join Now
Social
Profile
Back
× BMP